Amethi Surveillance News: अमेठी में 72 जगह हाईटेक कैमरे, 24 घंटे निगरानी, बॉर्डर से चौराहों तक अपराध पर सख्ती
Amethi Police surveillance: अमेठी जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 72 संवेदनशील स्थानों पर हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं. इन कैमरों के जरिए जिले की सीमाओं, चौराहों और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी, जिससे सड़क हादसों और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा.
ADVERTISEMENT

Amethi Police surveillance: जिले की सीमाओं को मजबूत करने और यातायात के साथ ही सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए अलग-अलग इलाकों में हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं. इन हाइटेक कैमरे से जहां सड़क हादसों को रोकने में मदद मिलेगी तो यातायात भी सुचारू रूप से चलेगा इसके साथ गैर जनपदों से जिले में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी.