केसरु, जीशान, साजिद... ताजमहल आने वालों की नाक में दम करने वाले ये 7 'लपके' धराए, इनके कांड जानिए
Taj Mahal Lapka gang: ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटकों को ठगने वाले 7 लपके पकड़े गए हैं, जिनमें केसरु, जीशान और साजिद जैसे नाम शामिल हैं. जानिए कैसे करते थे ये गैंग पर्यटकों को परेशान और ठगने का काम.
ADVERTISEMENT

Taj Mahal scam gang
Taj Mahal Lapka gang: आगरा के ताजमहल घूमने आने वाले देसी और विदेशी सैलानियों के लिए लंबे समय से सिरदर्द बने लपकों/अवैध गाइडों पर अब पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. इन लपकों पर आरोप है कि ये पर्यटकों को फर्जी गाइड बनकर ठगते थे, जबरन दुकानों और एंपोरियम में घुसाकर महंगे दामों पर खरीदारी करवाते थे, और कई बार मारपीट व छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में भी शामिल पाए गए हैं.
