लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में मातम के बीच शराब खरीद रहे थे लोग, गुस्साई महिलाओं ने बर्बाद कर दिया लाखों का स्टॉक

आगरा के कुसियापुर गांव में हाल ही में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने बसई नवाब मार्ग पर स्थित एक शराब की दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की और दुकान का पूरा स्टॉक तहस-नहस कर दिया.

ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News
social share
Google CTA

आगरा के कुसियापुर गांव में हाल ही में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने बसई नवाब मार्ग पर स्थित एक शराब की दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की और दुकान का पूरा स्टॉक तहस-नहस कर दिया. महिलाओं में गुस्सा इस बात का था कि पूरे गांव में शोक पसरा होने के बावजूद लोग शराब की दुकान पर आ जा रहे थे. ऐसे में उन्होंने शराब की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए लाखों का नुकसान किया है.