लेटेस्ट न्यूज़

फर्जी IAS-IPS के बाद मार्केट में आई फ्रॉड विधायक की कहानी, आगरा में विनोद कुमार ने किया गजब कांड 

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से फर्जी विधायक की कहानी सामने आई है. आरोपी का नाम विनोद कुमार है. फर्जी विधायक बन धौस जमाने वाली विंडो कुमार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

ADVERTISEMENT

बाएं  फर्जी विधायक विनोद कुमार
बाएं फर्जी विधायक विनोद कुमार
social share
google news

Agra News: अभी तक आपने फर्जी IAS, IPS, SDM, इंस्पेक्टर, दारोगा इन सबकी कहानियां सुनी होंगी. लेकिन आपने कभी फर्जी विधायक के बारे में सुना है क्या? बता दें कि आगरा के होटल पवन में 18 दिनों से बिना किराया दिए ठहरा एक युवक उस समय पकड़ा गया, जब उसकी हरकतों पर होटल संचालक को शक हुआ. आरोपी दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो कार से आया था. कार पर लिखा था सांसद. खुद को आगरा का विधायक विनोद कुमार बताकर उसने 29 अक्टूबर को होटल में कमरा ले लिया और कब्जा जमा लिया.