मुस्लिम लड़कियों की सेना बना क्या काम करना चाहता था मोहम्मद रजा?
एटीएस की पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार मोहम्मद रजा और उसके साथियों का प्लान युवाओं तक ही सीमित नहीं थी बल्कि वे लड़कियों की भर्ती करने की भी साजिश रच रहे थे ताकि वो लड़कियों का कट्टरपंथी बनाकर उन्हें 'मुजाहिद आर्मी' में शामिल कर सकें.
ADVERTISEMENT

Mohammad Raza and shafeel
उत्तर प्रदेश एटीएस ने 'मुजाहिद आर्मी' बनाने की साजिश के आरोप में मोहम्मद रजा को गिरफ्तार किया है. इस दौरान एटीएस की टीम ने मोहम्मद रजा से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इस खुलासे में पता चला है कि ये गिरोह अपनी आतंकी गतिविधियों के लिए लड़कियों को कट्टरपंथी बनाकर 'मुजाहिद आर्मी' में भर्ती करने की तैयारी कर रहे थे. बता दें कि रजा की गिरफ्तारी हिंदू धर्म गुरुओं की हत्या की साजिश रचने के मामले में हुई है और अब एटीएस की टीमें उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं.
