पूजा-पाठ करने वाला 'दीपक' निकला शारिक! दिल्ली जाकर की युवती की जिंदगी बर्बाद, आगरा का केस हिलाकर रख देगा
आगरा में 'लव जिहाद' का चौंकाने वाला खुलासा! शारिक ने दीपक बनकर युवती से दोस्ती की, मंदिर में की पूजा, फिर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज, पुलिस जांच जारी.
ADVERTISEMENT

Representative Image (Photo AI)
Agra News: ताज नगरी आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक युवती से दोस्ती की और फिर उसका जीवन तबाह करने की कोशिश की. आरोप है कि शारिक नामक युवक ने 'दीपक राय सिंघानी' बनकर युवती से दोस्ती की, मंदिर जाकर पूजा-पाठ तक किया, लेकिन जब उसकी असली पहचान सामने आई, तो उसने युवती को ब्लैकमेल कर रेप किया. आरोप यह भी है कि उसने धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाया. पीड़िता की शिकायत पर न्यू आगरा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है.