लखनऊ में ई-रिक्शा पर लड़की के साथ खुलेआम हुई छेड़खानी का वीडियो सामने आया, चलती गाड़ी से कूद गई!
Lucknow Crime News: लखनऊ में ई-रिक्शा में नर्सिंग छात्रा से हैवानियत की कोशिश! टेढ़ी पुलिया पर उतरने से मना करने पर मुंह दबाया, जान बचाने के लिए चलते रिक्शे से कूदी छात्रा. पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचकर भेजा जेल.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां आजमगढ़ की रहने वाली एक नर्सिंग छात्रा, बलिंगटन इलाके में अपने मामा के यहां से एक ई-रिक्शा में सवार होकर टेढ़ी पुलिया की ओर जा रही थी. मगर जैसे ही ई-रिक्शा टेढ़ी पुलिया पहुंचा, पीड़िता ने कई बार रिक्शा चालक से उसे उतारने के लिए कहा. लेकिन रिक्शा चालक ने उसकी बातों को नजरअंदाज किया और रुकने से इनकार करता रहा. पीड़िता के अनुसार, बार-बार कहने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाना शुरू कर दिया.