लेटेस्ट न्यूज़

26 साल की BTC छात्रा विशाखा ओझा का बोरे में मिला शव, प्रेमी लेखपाल शिवजीत भदौरिया पकड़ा गया तो सुनाने लगा ये कहानी

UP Crime News: आगरा से गायब बीटीसी छात्रा विशाखा ओझा का शव इटावा में यमुना नदी से मिला. पुलिस ने फतेहाबाद में तैनात लेखपाल शिवजीत भदौरिया को किया गिरफ्तार. जानिए पूरा केस.

ADVERTISEMENT

Etawah Crime News
Etawah Crime News
social share
Google CTA

UP Crime News: 26 साल की विशाखा ओझा नामक युवती करीब 8 दिनों से लापता थी. विशाखा के बारे में अब पुलिस को जानकारी हाथ लग गई है. पुलिस ने बीटीसी छात्रा विशाखा का शव इटावा में यमुना नदी से बरामद किया है. सनसनी तब फैली जब विशाखा का शव एक बोरी में मिला. विशाखे के हत्यारे का भी पता चल गया है. पलिस ने छात्रा की हत्या के आरोप में आगरा की फतेहाबाद तहसील में तैनात लेखपाल शिवजीत भदौरिया को अरेस्ट किया है. पुलिस ने आरोपी को जेल भी भेज दिया है. अब आप खबर में आगो सिलसिलेवार तरीके से जानेए इस केस में कब और क्या-कया हुआ?