लेटेस्ट न्यूज़

शो में सबसे अनोखा किरदार मैं ही था... रियलिटी शो'राइज एंड फॉल 2' से निकले तेज प्रताप यादव, ये वजह आई सामने

तेज प्रताप यादव 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होकर पटना लौट आए हैं. मीडिया से बातचीत में उन्होंने खुद को शो का सबसे बेहतरीन किरदार बताया और कहा कि उनकी वजह से TRP बढ़ेगी. उनका बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Tej Pratap Yadav
Tej Pratap Yadav
social share
Google CTA

बिहार की राजनीति के सबसे दिलचस्प और बेबाक चेहरों में शुमार तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' का हिस्सा बनकर चर्चा बटोरने के बाद पटना लौटे तेज प्रताप ने अपने अंदाज में मीडिया से बातचीत की. जब उनसे पूछा गया कि शो में उन्हें सबसे बेहतरीन किरदार किसका लगा तो उन्होंने बिना किसी झिझक के अपना ही नाम ले लिया. यही नहीं शो की TRP से लेकर बहन रोहिणी आचार्य के पटना आगमन पर दिए गए उनके बयानों ने सोशल मीडिया का पारा चढ़ा दिया है.