लेटेस्ट न्यूज़

आखिर जौनपुर में भाजपा का ही समर्थन क्यों कर रहे हैं धनंजय सिंह? जानें परदे के पीछे की कहानी

Dhananjay Singh News: जौनपुर में पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट कटने के बाद से बाहुबली नेता धनंजय सिंह चर्चा के केंद्र में हैं. खबर में आगे जानिए उन्होंने भाजपा का ही समर्थन क्यों किया...

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Dhananjay Singh News: बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने टिकट काटा तो जौनपुर की सियासत में हलचल तेज गई. जौनपुर के सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि अब धनंजय सिंह क्या करेंगे. इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे. आखिर गहन-मंथन के बाद धनंजय सिंह ने अपना इरादा साफ कर दिया. बता दें कि धनंजय सिंह ने जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को समर्थन देने का ऐलान किया है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि धनंजय सिंह ने आखिर यह फैसला क्यों लिया? आइए इसे खबर में आगे विस्तार से जानते हैं.