लेटेस्ट न्यूज़

'दुनिया के सबसे दूरदर्शी और लोकप्रिय नेताओं में से एक'... PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर CM योगी ने जो कहा उसे जानिए

CM Yogi on PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें देश-विदेश से बधाई मिलने का सिलसिला जारी हैं. पीएम के जन्मदिन पर सीएम योगी ने भी शुभकामनाएं दी हैं. जानें सीएम योगी ने क्या-क्या कहा?

ADVERTISEMENT

Photo: CM Yogi-PM Modi
Photo: CM Yogi-PM Modi (Fille Photo)
social share
google news

CM Yogi on PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश-विदेश से उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला जारी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को 'दुनिया के सबसे दूरदर्शी और लोकप्रिय नेताओं में से एक' बताया. सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नेतृत्व में भारत एक ऐसे राष्ट्र में बदल गया है जो दूसरों को प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि पीएम के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा 2 अक्टूबर तक पूरे देश में 'सेवा पखवाड़ा' का आयोजन कर रही है.