लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद के ब्रह्मपुत्र एन्क्लेव क्षेत्र में खरीदें LIG फ्लैट्स वो भी किफायती दाम पर... दखें मकानों का रेट और साइज

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने गाजियाबाद के ब्रह्मपुत्र एन्क्लेव में सस्ते एलआईजी फ्लैट्स की बिक्री शुरू की है. यह योजना “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर संचालित है, जिसमें 29.82 लाख से 36.39 लाख रुपये तक के फ्लैट्स उपलब्ध हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ghaziabad Flat Scheme: गाजियाबाद में अपना घर खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने सिद्धार्थ विहार योजना के तहत कम कीमत में सरकारी एलआईजी (LIG) फ्लैट्स की बिक्री शुरू की है. यह योजना "विशेष पंजीकरण योजना 3.0 विस्तार" के तहत चलाई जा रही है जहां फ्लैट्स का अलॉटमेंट "पहले आओ, पहले पाओ" की आधार पर किया जाएगा.