लेटेस्ट न्यूज़

आकाश ने प्रेमिका सुनीता के गले पर सरिए से हमला कर मार डाला था, सिर पर क्यों चढ़ी ऐसी हैवानियत?

UP News: श्रावस्ती से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां लड़की की हत्या की गई थी. अब इस मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है.

ADVERTISEMENT

Shravasti news, girlfriend Murder, lover, love affair, boyfriend, श्रावस्ती न्यूज, प्रेम प्रसंग, लव अफेयर, प्रेमिका, गर्लफ्रेंड की हत्या, यूपी क्राइम
UP News
social share
Google CTA

UP News: यूपी के श्रावस्ती में 1-2 जनवरी की रात शाहपुर बरगदवा क्षेत्र में सुनीता नाम की युवती की हत्या कर दी गई थी. युवती के गले पर सरिये से हमला किया गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही थी. अब पुलिस ने सुनीता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. पुलिस का कहना है कि सुनीता के प्रेमी ने ही उसकी हत्या की थी. हत्या के पीछे जो कारण सामने आया है, उसने पुलिस को भी चौंका दिया है.

पुलिस ने सुनीता की हत्या के मामले में आकाश कशौधन नाम के युवक को पकड़ा है. मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल आकाश सुनीता का प्रेमी था और दोनों के बीच 8 महीने पहले ही मुलाकात हुई थी. 

ये भी पढ़ें: बरेली में 10वीं की छात्रा ने प्रेमी के लिए रची अपने ही अपहरण की साजिश फिर घर पर करवाए ऐसे-ऐसे मैसेज

क्यों मारा सुनीता को?

पुलिस पूछताछ में आरोपी आकाश ने बताया, डीजे बुकिंग के दौरान उसकी पहचान सुनीता से हुई थी. दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्रेम संबंध हो गए. वह शादी करना चाहता था. वह लगातार सुनीता के ऊपर पैसा खर्च कर रहा था. मगर कुछ समय बाद आकाश को पता चला कि सुनीता दूसरों लड़कों से भी बात करती है. इसी को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया था.

सुनीता की शादी हो गई थी तय

आरोपी को 20 दिन पहले पता चला कि सुनीता की शादी तय हो गई है. इसके बाद वह भड़कते हुए घर आ गया. वह 31 दिसंबर को सुनीता से मिलने भी गया. वहां सुनीता ने उससे कहा कि उसके परिजन उसके इच्छा के खिलाफ जाकर शादी कर रहे हैं.

कैसे मारा?

पूछताछ में सामने आया है कि इसके बाद आरोपी 1 जनवरी की रात सुनीता से मिलने उसके घर चला गया. इस दौरान सुनीता मोबाइल चला रही थी और घर पर अकेली थी. आकाश ने उससे मोबाइल मांगा. मगर उसने मोबाइल देने से मना कर दिया. इस दौरान सुनीता ने शोर भी मचाया. तभी आरोपी ने गला दबाया फिर गले पर सरिए ये वार करके, उसकी हत्या कर डाली. बता दें कि पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.