लेटेस्ट न्यूज़

अमित शाह की हर सीट पर नजर वो तो...बाहुबली धनंजय सिंह का ये बयान आया काफी चर्चाओं में

Dhananjay Singh: जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह ने भाजपा को अपना समर्थन दे दिया है. इसी के साथ उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर बड़ा बयान दिया है.

ADVERTISEMENT

Dhananjay Singh, Dhananjay Singh News, BJP, Amit Shah, Jaunpur, Jaunpur News, UP News
Amit Shah, Dhananjay Singh
social share
google news

Dhananjay Singh: जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ जौनपुर लोकसभा सीट से भाजपा की जीत का रास्ता काफी हद तक आसान भी हो गया है. बता दें कि जब से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी जौनपुर के चुनावी रण से बाहर हुई हैं, तभी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि धनंजय सिंह भाजपा को अपना समर्थन दे सकते हैं. माना जा रहा था कि अंदर खाने भाजपा और धनंजय सिंह के बीच बात चल रही है.