लेटेस्ट न्यूज़

राजा भैया से उलट बाहुबली धनंजय सिंह ने BJP का साथ देने का किया ऐलान, बोले- हम तटस्थ नहीं

राजपूत वोटर्स की बीजेपी से कथित नाराजगी की चर्चाओं के बीच पूर्वांचल के दो बाहुबली नेताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चार चरण की वोटिंग होने के बाद पांचवें चरण से पहले सियासी गर्मी अचानक से बढ़ गई है. राजपूत वोटर्स की बीजेपी से कथित नाराजगी की चर्चाओं के बीच पूर्वांचल के दो बाहुबली नेताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. एक हैं जनसत्ता दल के मुखिया और कुंडा विधायक राजा भैया और दूसरे हैं पूर्व सांसद धनंजय सिंह. बेंगलुरु में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात और फिर मंगलवार को अपने आवास पर बीजेपी के कौशांबी प्रत्याशी विनोद सोनकर संग केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से मुलाकात करने के बावजूद राजा भैया खुलकर बीजेपी के साथ नहीं आए. लेकिन धनंजय सिंह ने सोमवार देर शाम जौनपुर में बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया.