लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के सचिन यादव जेवलिन में भारत के नए किंग! वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा से निकले आगे बस एक कसक रह गई

उत्तर प्रदेश में बागपत के रहने वाले सचिन यादव ने इतिहास रच दिया है. सचिन ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन इवेंट में 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा से आगे निकलते हुए चौथा स्थान हासिल किया है. रिपोर्ट में देखें कौन हैं सचिन यादव?

ADVERTISEMENT

Sachin Yadav
Sachin Yadav
social share
google news

जेवलिन (भाला फेंक) की दुनिया में भारत को एक नया सितारा मिल गया है. बेशक भारत के पास नीरज चोपड़ा हैं, जिन्होंने जेवलिन में देश को ओलंपिक में गोल्ड और सिलेर मेडल जिताया है, लेकिन अब सचिन यादव भी चमकने को तैयार हैं. सचिन ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (World Athletics Championships 2025) जेवलिन इवेंट के फाइनल में नीरज चोपड़ा को पछाड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है. महज कुछ ही सेंटीमीटर से 6 फिट 5 इंच लंबे सचिन यादव ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने से चूक गए. 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा इस चैंपियनशिप में आठवें स्थान पर रहे. पिछली बार ओलंपिक में गोल्ड मील जीतने वाले पकिस्तान के अरशद नदीम ने इस बार 10वीं स्थान पर अपना सफर खत्म किया.