UPTak Baithak Logo

कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट जिन्होंने यूट्यूबर पति पर लगाए ये आरोप, इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन हैं फॉलोवर्स

वन्नू द ग्रेट पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है. वन्नू एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. वन्नू भोजपुरी इंडस्ट्री का भी जाना माना नाम हैं. सोशल मीडिया की बात करें तो वन्नू के इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

ADVERTISEMENT

Vannu the Great
Vannu the Great
social share
Google CTA

भोजपुरी एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. वन्नू ने अपने पेज पर कई वीडियो जारी कर बिहार के यूट्यूबर मणि मिराज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट ने आरोप लगाया है कि मणि मिराज नाम के मुस्लिम युवक ने खुद का असली धर्म छिपाकर उन्हें पहले अपने प्यार में फंसाया और फिर पति-पत्नी की तरह संबंध बनाएं.