पत्नी नसीम और मैं…कानपुर कोर्ट में पेशी के लिए आए इरफान सोलंकी ने ‘अल्लाह’ बोलते हुए 2027 चुनाव के लिए किया ये बड़ा दावा
UP News: कानपुर की सीसामऊ उपचुनाव में पत्नी की जीत के बाद ये पहला मौका था कि इरफान सोलंकी पेशी के लिए कानपुर कोर्ट आए थे. इस दौरान उन्होंने अपनी राजनीति को लेकर बड़ा दावा कर डाला.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News: कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और मौजूदा सपा विधायक नसीम सोलंकी के पति इरफान सोलंकी पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. आज गैंगस्टर एक्ट के तहत पूर्व सपा विधायक के खिलाफ कोर्ट ने आरोप भी तय कर दिए हैं. अब इस मामले की सुनवाई 30 सितंबर को होगी. इस दौरान सरकार की तरफ से पहला गवाह भी पेश किया जाएगा.