जानें यूपी की वो कौनसी सीट है जिसपर लोकसभा चुनाव में जीत का अंतर सबसे ज्यादा और कम रहा?
UP Loksabha Chunav Result: यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार, सपा ने 37 सीटें, भाजपा ने 33 कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है. ऐसे में लोगों के मन में यह जानने की उत्सुकता है कि यूपी की वो कौनसी सीट है जिसपर जीत का अंतर सबसे ज्यादा और सबसे कम रहा.
ADVERTISEMENT

UP Loksabha Chunav Result: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अखिलेश यादव की कमान में चमत्कारिक वापसी कर राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेने के बावजूद सपा का शानदार चुनावी प्रदर्शन जमीनी स्तर पर अखिलेश की लोकप्रियता और उनकी राजनीतिक सूझबूझ को दर्शाता है. यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार, सपा ने 37 सीटें, भाजपा ने 33 कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है. ऐसे में लोगों के मन में यह जानने की उत्सुकता है कि यूपी की वो कौनसी सीट है जिसपर जीत का अंतर सबसे ज्यादा और सबसे कम रहा.