लेटेस्ट न्यूज़

UP Madarsa Board Result 2024: 92% लाकर झांसी के असद ने किया Top, मार्कशीट कर देगी हैरान

UP Madarsa Board Result 2024: मूल रूप से झांसी के रहने वाले असद खान वारसी ने मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी (अरबी) परीक्षा में फर्स्ट डिविजन से सफलता हासिल की है. असद को बोर्ड एग्जाम में शानदार अंक मिले हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Madarsa Board Result 2024: 30 मई, गुरुवार को UP मदरसा बोर्ड ने परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया. बता दें कि यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी हुआ है. मदरसा बोर्ड ने मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी), कामिल और फाजिल परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है. वहीं मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी (अरबी) परीक्षा में असद खान वारसी नामक छात्र ने कमाल कर दिया है. खबर में आगे असद की मार्कशीट देखिए और जानिए उन्हें कितने मार्क्स मिले हैं.