लेटेस्ट न्यूज़

सपा ने 7 और सीटों पर नाम किए फाइनल, नगीना से भी उतारा उम्मीदवार, जानिए किसे-कहां से टिकट

समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के ऐलान के एक दिन पहले यूपी की 7 और सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Samajwadi Party Candidate List
सपा चीफ अखिलेश यादव
social share
Google CTA

Samajwadi Party Candidate List: समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के ऐलान के एक दिन पहले यूपी की 7 और सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. इन 7 सीटों में नगीना लोकसभा सीट भी शामिल है. नगीना सीट से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने भी अपनी दावेदारी का ऐलान कर रखा है. इस बात की चर्चा थी कि चंद्रशेखर आजाद को भी देर-सबेर सपा-कांग्रेस वाले इंडिया गठबंधन में एंट्री मिल जाएगी. पर अब जबकि अखिलेश यादव ने नगीना से टिकट फाइनल कर दिया है, तो ये संभावना काफी क्षीण हो गई है. सपा की 7 कैंडिडेट्स की इस लिस्ट की एक रोचक बात यह है कि इसमें भदोही सीट ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को दी गई है.