लेटेस्ट न्यूज़

धोखेबाज का जिक्र कर अखिलेश ने बताई नई गाड़ी और फ्लैट वाली बात, क्या मनोज पांडे की ओर था इशारा?

Akhilesh yadav News: अमेठी में अपने संबोधन के दौरान अखिलेश ने परोक्ष रूप से सपा के बागी विधायक मनोज पांडे पर भी हमला बोला.

ADVERTISEMENT

akhilesh yadav
akhilesh yadav
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav News: जैसे जैसे चुनाव पांचवें चरण की ओर बढ़ता जा रहा है, वैसे ही वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है. आज यानी शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के पक्ष में जनसभा की. इस दौरान अखिलेश और राहुल ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर तंज के तीर चलाए. दोनों ही नेता ने दावा किया कि 4 जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और भाजपा का सूपड़ा-साफ हो जाएगा. गौर करने वाली बात यह है कि अपने संबोधन के दौरान अखिलेश ने परोक्ष रूप से सपा के बागी विधायक मनोज पांडे पर भी हमला बोला.