लेटेस्ट न्यूज़

क्या चल रहा था इस घर में! 2 लड़कियां 6 साल से बाहर नहीं निकलीं, अलग बनाती थीं खाना और एक दिन दोनों मर गईं

UP News: लखनऊ की दो बहनों के सुसाइड केस में अब उनके डॉगी टोनी की भी मौत. 6 साल से दुनिया से कटी बहनों ने फिनायल पीकर दी थी जान. साये और डिप्रेशन की रहस्यमयी कहानी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: लखनऊ के पारा इलाके में रहने वाले 65 साल के कैलाश सिंह के घर के अंदर आखिर क्या चल रहा था? उनकी दो बेटियां राधा (24) और जिया (22) का व्यवहार पिछले 6 सालों से किसी मिस्ट्री से कम नहीं था. सामाजिक जीवन से पूरी तरह कट चुकी ये बहनें न किसी शादी-पार्टी में जाती थीं और न ही मोबाइल या सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती थीं. उनकी दुनिया सिर्फ एक कमरे और उनके पालतू जर्मन शेफर्ड टोनी तक सिमट कर रह गई थी.