लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं मीना चौधरी जिन्होंने 12 घंटे लगातार दौड़कर तय कर डाला 92.878 किलोमीटर का सफर, खूब हो रही इनकी चर्चा

लखनऊ में आयोजित 'अथक अल्ट्रा स्टेडियम रन' में मीना ने लगातार 12 घंटे दौड़कर 92.878 किलोमीटर का सफर तय किया और महिला वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. 

ADVERTISEMENT

Meena Chaudhary
Meena Chaudhary
social share
google news

बुलंदशहर की शेरनी और बागपत पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही मीना चौधरी ने लखनऊ के स्टेडियम में वो करिश्मा कर दिखाया जिसे सुनकर अच्छे-अच्छे एथलीट्स के पसीने छूट जाएं. लखनऊ में आयोजित 'अथक अल्ट्रा स्टेडियम रन' में मीना ने लगातार 12 घंटे दौड़कर 92.878 किलोमीटर का सफर तय किया और महिला वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया.