लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश से रिश्ता तोड़ने के बाद अपना दल (क) BJP से मिलाएगी हाथ? पल्लवी पटेल ने बताया पार्टी का मूड

पल्लवी पटेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर भाजपा की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपना दल (कमेरावादी) को सीटों का कोई प्रस्ताव देता है तो पार्टी उस पर निर्णय लेगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Pallavi Patel News: उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन ‘ Indian National Developmental Inclusive Alliance’ (INDIA) के घटक अपना दल (कमेरावादी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी को गठबंधन के तहत एक भी सीट नहीं दिए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए शुक्रवार को कहा कि बिहार में जो नीतीश कुमार के साथ हुआ, वही उत्तर प्रदेश में उसके साथ किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपना दल (कमेरावादी) को सीटों का कोई प्रस्ताव देता है तो पार्टी उस पर निर्णय लेगी.