UPSC Topper Marksheet: IAS की परीक्षा में 10वीं रैंक लाने वाले कन्नौज के मयंक त्रिपाठी को मिले इतने नंबर, मार्कशीट देख चौंक जाएंगे
UPSC Topper Mayank Tripathi Marksheet: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में कन्नौज के मयंक त्रिपाठी ने 10वीं रैंक हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है. बचपन से ही डीएम बनने का सपना देखने वाले मयंक ने पिछले साल CO बनने के बाद भी तैयारी जारी रखी और इस बार टॉप 10 में जगह बनाई. जानिए उनकी प्रेरक कहानी और देखिए दमदार मार्कशीट.
ADVERTISEMENT

UPSC Topper Mayank Tripathi Marksheet: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम जब आए तो उत्तर प्रदेश में भी खुशी की लहर दौड़ गई. वजह यह कि UPSC में इस बार टॉपर यानी रैंक प्रयागराज की शक्ति दुबे रहीं. इसी तरह कन्नौज के मयंक त्रिपाठी को भी 10वीं रैंक मिली. आइए आपको मयंक त्रिपाठी के बारे में बताते हैं. कन्नौज जिले जिले के लाल मयंक त्रिपाठी ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा में ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल कर जिले और पूरे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है. मयंक की इस सफलता से उनका परिवार, दोस्त और इलाके के लोग गर्व से फूले नहीं समाए.
ये भी पढ़ें: IAS टॉप करने वाली प्रयागराज की शक्ति दुबे की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे
कभी डीएम बनने का सपना देखा, आज IAS बनने जा रहे हैं मयंक
मयंक त्रिपाठी बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं. उनके पिता प्रभात त्रिपाठी कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रधान सहायक हैं. परिवार की सादगी भरी पृष्ठभूमि से निकलकर मयंक ने सफलता की ऊंचाई को छुआ है. उनके पिता बताते हैं कि मयंक ने हमेशा जिलाधिकारी बनने की बात कही थी और उसी लक्ष्य को लेकर उन्होंने कड़ी मेहनत की.
यह भी पढ़ें...
पढ़ाई की शुरुआत जागरण पब्लिक स्कूल, कन्नौज से हुई और फिर वह उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चले गए. मयंक को क्रिकेट का बहुत शौक है और महेंद्र सिंह धोनी को वह अपना आदर्श मानते हैं. उनके संघर्ष और अनुशासन ने उन्हें देश के टॉप 10 में जगह दिलाई है.
पहले बने CO, फिर दोबारा परीक्षा दी और रच दिया इतिहास
यह पहला मौका नहीं था जब मयंक ने UPSC परीक्षा दी हो. पिछले साल उन्होंने 373वीं रैंक हासिल की थी, जिसके आधार पर उनका चयन डिप्टी एसपी (CO) पद के लिए हुआ था. इस समय वे पुणे में ट्रेनिंग कर रहे थे, लेकिन वहां रहते हुए भी उन्होंने फिर से UPSC की तैयारी जारी रखी और इस बार ऑल इंडिया रैंक 10 लाकर देशभर में मिसाल कायम कर दी.
IAS टॉपर मयंक त्रिपाठी की मार्कशीट देख आप भी कहेंगे - मेहनत कभी बेकार नहीं जाती!
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल करने वाले कन्नौज के मयंक त्रिपाठी की मार्कशीट भी उतनी ही दमदार है, जितनी उनकी उपलब्धि.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से जारी अंकतालिका (Marksheet) के अनुसार, मयंक ने मुख्य परीक्षा (Written) और इंटरव्यू दोनों में शानदार प्रदर्शन किया है.
परीक्षा का नाम | प्राप्त अंक | अधिकतम अंक |
लिखित परीक्षा (Main) | 843 | 1750 |
साक्षात्कार (Interview) | 184 | 275 |
कुल अंक (Final Total) | 1027 | 2025 |
भारतीय रैंक (AIR) 10 |