लेटेस्ट न्यूज़

RSMSSB Recruitment: राजस्थान में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1100 पदों पर निकली भर्ती, बीएससी और बारहवीं पास कर सकते हैं अप्लाई

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने कृषि विभाग में 1100 कृषि पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in विजिट करें.

ADVERTISEMENT

12वीं के बाद सरकारी नौकरी
12वीं के बाद सरकारी नौकरी
social share
google news

RSMSSB Agriculture Recruitment: राजस्थान में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कृषि विभाग में कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) के 1100 पदों पर बंपर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया में से 944 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 156 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास अवसर है जो कृषि क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी सेवा में स्थिर भविष्य की तलाश में हैं. बता दें कि आयोग द्वारा जल्द ही विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसमें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन मानदंड और अन्य जरूरी जानकारियां दी जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें.