लेटेस्ट न्यूज़

10वीं पास के लिए BHEL में नौकरी का मौका, 515 तकनीकी पदों पर निकली भर्ती, ऐसे होगा सेलेक्शन

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने आर्टिजन ग्रेड-IV के तहत 515 तकनीकी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 12 अगस्त 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार 10वीं पास और ITI या NTC सर्टिफिकेट के साथ आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

BHEL Recruitment 2025: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने देशभर के तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है.आपको बता दें कि BHEL ने आर्टिजन ग्रेड-IV के अंतर्गत कुल 515 तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आपने 10वीं कक्षा पास कर ली है और आपके पास ITI या NTC (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) है तो यह आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार मौका हो सकता है. आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 12 अगस्त 2025 तक चलेगी.