लेटेस्ट न्यूज़

राजस्थान लोक सेवा आयोग में इन 12121 पदों पर निकली भर्ती, rpsc.rajasthan.gov.in पर कर सकेंगे अप्लाई

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विभिन्न विभागों में कुल 12,121 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

RPSC Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. आपको बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2025 के लिए अब तक की सबसे बड़ी भर्ती में 12,121 पदों पर नियुक्ति का ऐलान किया है. यह भर्ती कृषि, पशुपालन, गृह, स्कूल शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभागों में की जाएगी. आयोग की यह घोषणा न केवल सरकारी क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देगी, बल्कि युवाओं को अपने करियर को मजबूती देने का शानदार अवसर भी प्रदान करेगी. इस भर्ती अभियान के तहत योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.