पंजाब एंड सिंध बैंक में 750 पदों पर निकली बंपर भर्ती, डिटेल में जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
पंजाब एंड सिंध बैंक ने 2025 के लिए 750 स्थानीय बैंक अधिकारी पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 4 सितंबर 2025 तक चलेगी. पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
ADVERTISEMENT

Punjab and Sindh Bank Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहद खास मौका सामने आया है. पंजाब एंड सिंध बैंक ने साल 2025 के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है. बता दें कि बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारियों के 750 पदों पर आवेदन मांगे किए हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 4 सितंबर 2025 तक चलेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.