लेटेस्ट न्यूज़

यूनियन बैंक में वेल्थ मैनेजर के पदों पर निकली 250 वैकेंसी, 64820 रुपय मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वेल्थ मैनेजर (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) के 250 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Union Bank Recruitment 2025: सरकारी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है. बता दें कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर वेल्थ मैनेजर (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 25 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह अवसर उन लोगों के लिए बेहद ख़ास है जो बैंकिंग सेक्टर में अच्छी सैलरी और स्थिर कैरियर चाहते हैं.