लेटेस्ट न्यूज़

UP police SI Recruitment: यूपी पुलिस एसआई भर्ती में कास्ट सर्टिफिकेट और मार्कशीट को लेकर आया ये नया नियम

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों के सवालों का जवाब देते हुए यह साफ कर दिया है कि महिला अभ्यर्थियों को अपने पिता पक्ष का जाति प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है.

ADVERTISEMENT

UP Police SI Recruitment
UP Police SI Recruitment
social share
google news

UP police SI Recruitment: यूपी पुलिल में उप निरीक्षकों की भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एक लेटेस्ट अपडेट जारी किया है. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों के सवालों का जवाब देते हुए यह साफ कर दिया है कि महिला अभ्यर्थियों को अपने पिता पक्ष का जाति प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है. बोर्ड ने कहा कि महिला अभ्यर्थियों की जाति का निर्धारण पिता पक्ष की जाति से होता है. ऐसे में बोर्ड ने महिला अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वह आरक्षण का लाभ पाने के लिए पिता पक्ष को जारी प्रमाणपत्र ही अपलोड करें.