Sitapur News: सीतापुर में मोहर्रम एवं ताजिया जुलूस को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश
Sitapur Peace Committee Meeting: सीतापुर में मोहर्रम और ताजिया जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम और एसपी ने पीस कमेटी की बैठक की। अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, ताजिया मार्गों की समीक्षा तथा अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
ADVERTISEMENT

सीतापुर में मोहर्रम एवं ताजिया जुलूस को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश
Sitapur News: मोहर्रम पर्व एवं ताजिया जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था एवं पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई.