लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: सहारनपुर में अंतर्राज्यीय पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर गिरफ्तार, 15 भेड़ें बरामद

Saharanpur Animal Theft: सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतर्राज्यीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 15 चोरी की भेड़ें, एक पिकअप और बाइक बरामद हुई। एक आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

ADVERTISEMENT

सहारनपुर में अंतर्राज्यीय पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर गिरफ्तार, 15 भेड़ें बरामद
सहारनपुर में अंतर्राज्यीय पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर गिरफ्तार, 15 भेड़ें बरामद
social share
google news

Saharanpur Crime News: जनपद की थाना नकुड़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के छह शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 15 भेड़ें, एक पिकअप वाहन और चोरी की रकम से खरीदी गई एक बाइक बरामद की है. जबकि गिरोह का एक सदस्य पुलिस पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है. एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि 16 जून को थाना नकुड़ क्षेत्र में भेड़ चोरी की घटना सामने आई थी. मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर सीओ नकुड़ पवन कुमार के निर्देशन में थाना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम को खुलासे में लगाया गया. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, बीटीएस डाटा और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि वही गिरोह फिर से क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है.