लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: डीएम ने विद्युत अधिकारियों की लगाई क्लास, ट्रांसफार्मर बदलने से लेकर शिकायतों के निस्तारण तक तय की जिम्मेदारी

Ballia Electricity Department News: बलिया में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बिजली विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, ट्रांसफार्मर समय पर बदलने, कंट्रोल रूम की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई और समाधान के बाद उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

ADVERTISEMENT

डीएम ने विद्युत अधिकारियों की लगाई क्लास, ट्रांसफार्मर बदलने से लेकर शिकायतों के निस्तारण तक तय की जिम्मेदारी
डीएम ने विद्युत अधिकारियों की लगाई क्लास, ट्रांसफार्मर बदलने से लेकर शिकायतों के निस्तारण तक तय की जिम्मेदारी
social share
google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में बिजली आपूर्ति से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई तथा उनके समाधान की प्रगति की समीक्षा की गई. उन्होंने समीक्षा के दौरान दुबहड़ बिजलीघर से संबंधित समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा हुई.