लेटेस्ट न्यूज़

कानपूर में 4 मंजिला इमारत में पढ़ रहे थे सैकड़ों छात्र, जांच हुई तो खुल गई सुरक्षा लापरवाही की पूरी पोल!

ADVERTISEMENT

KDA Action: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिहायशी इमारत में चल रहे कोचिंग सेंटर को सील कर दिया. जांच में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी, अवैध बेसमेंट संचालन और एंट्री-एग्जिट व्यवस्था में गंभीर खामियां सामने आईं.

social share
google news

KDA Action: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश में प्रशासन अब उन इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है, जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. इसी क्रम में कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिहायशी क्षेत्र में संचालित एक कोचिंग सेंटर को सील कर दिया. जांच में सामने आया कि जिस चार मंजिला इमारत में कोचिंग संचालित की जा रही थी, वह मूल रूप से आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत थी, लेकिन वहां लंबे समय से व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं.