Ballia News: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सपा-कांग्रेस पर भी साधा निशाना
Lucknow Coaching Centre Fire News: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर यूपी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला।
ADVERTISEMENT

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सपा-कांग्रेस पर भी साधा निशाना
Ballia News: उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने लखनऊ में कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग में छात्रों की असमसय मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पूरी घटना की मॉनीटरिंग कर रहे हैं और जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है.