अक्षय कुमार संग अक्षरा ने स्टेज पर जमकर लगाए ठुमके, इनके गाने ने यूपी-बिहार में मचाई खलबली!
Akshara Singh and Akshay Kumar Dance Move: वेलकम टू द जंगल के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार और भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने स्टेज पर 'घिस घिस' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. वायरल वीडियो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया. जानिए फिल्म की रिलीज डेट और इस खास इवेंट की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Akshay Kumar and Akshara Singh
Akshara Singh and Akshay Kumar Dance Move: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज में अब गिने-चुने दिन ही बचे हैं. ऐसे में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में अपनी जान झोंक रही है. इसी बीच एक ग्रैंड प्रमोशनल इवेंट से एक ऐसी तस्वीर और वीडियो सामने आया है जिसने बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक सनसनी मचा दी है. स्टेज पर अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और बॉलीवुड की ग्लैमरस दिवा दिशा पाटनी एक साथ नजर आईं.