Raebareli News: रायबरेली में रील का 'जानलेवा' शौक: कुएं के पास वीडियो बनाते समय बिगड़ा संतुलन, महिला की मौत
Raebareli Reel Accident: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोशल मीडिया के लिए रील बनाना एक महिला की जिंदगी पर भारी पड़ गया। कुएं के पास वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान संतुलन बिगड़ने से 50 वर्षीय महिला गहरे कुएं में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENT

रायबरेली में रील का 'जानलेवा' शौक: कुएं के पास वीडियो बनाते समय बिगड़ा संतुलन, महिला की मौत
Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र से एक बेहद ही दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर 'रील' बनाने के बढ़ते क्रेज ने आज एक और हंसती-खेलती जिंदगी को लील लिया. सरेनी क्षेत्र के शिवपुरी गांव में रील बनाने के चक्कर में संतुलन बिगड़ने से एक 50 वर्षीय महिला गहरे कुएं में जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है.