Ghazipur News: घनी आबादी से हटाकर कृषि मंडी में शिफ्ट हो फल-सब्जी बाजार, व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Ghazipur Mandi News: गाजीपुर के दिलदारनगर में फल एवं सब्जी व्यापारियों ने मौजूदा मंडी को घनी आबादी से हटाकर कृषि उत्पादन मंडी परिसर में स्थानांतरित करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि जाम, भीड़ और वाहनों की समस्या से कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस मांग को स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिला है।
ADVERTISEMENT

घनी आबादी से हटाकर कृषि मंडी में शिफ्ट हो फल-सब्जी बाजार, व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Ghazipur News: दिलदारनगर की सरैला रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी के दर्जनों व्यापारियों ने मंगलवार को सेवराई उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर मंडी को कृषि उत्पादन मंडी परिसर में स्थानांतरित किए जाने की मांग की. व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान मंडी घनी आबादी के बीच संचालित हो रही है, जिससे व्यापार करने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.