लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर; निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Bharat Bhushan Tiwari News: अमेठी में राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी (भारत) ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समयबद्ध जांच, रिपोर्ट सार्वजनिक करने, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व सुरक्षा देने की मांग की।

ADVERTISEMENT

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर; निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर; निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
social share
google news

Amethi News: अमेठी में राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी (भारत) के पदाधिकारियों ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. संगठन के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार के गृह मंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार नमृता मिश्रा को सौंपा.