Opinion: यूपी 2027 से पहले सपा-कांग्रेस में दरार? इमरान मसूद का अखिलेश पर सीधा हमला- 'हम भीख नहीं मांग रहे, मुसलमानों पर आपकी खामोशी समझ से परे'
Opinion: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन में तनाव के संकेत दिख रहे हैं. इमरान मसूद ने अखिलेश यादव के बयान पर सवाल उठाते हुए मुस्लिम मुद्दों और सीट बंटवारे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई है.
ADVERTISEMENT

मस्जिद बैठक विवाद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा का बचाव करते हुए BJP पर हमला बोला है. (File Photo: ITG)
Opinion: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं. लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन को लेकर रस्साकशी साफ नजर आ रही है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का ताजा बयान इस तनाव को और बढ़ा सकता है. दरअसल कुछ दिनों पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि भविष्य के चुनावों में सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग की बातचीत 'सीटों की सौदेबाजी' पर नहीं, बल्कि 'जीतने के फॉर्मूले'पर आधारित होगी.