एक छोटी सी लापरवाही ने ली 15 जानें...लखनऊ अग्निकांड में सामने आया चौंकाने वाला सुरक्षा उल्लंघन!
ADVERTISEMENT
Lucknow Fire Accident: उत्तर प्रदेश के एक कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इमारत में केवल एक ही छोटा एंट्री-एग्जिट पॉइंट था, जिसके कारण आपात स्थिति में लोग बाहर नहीं निकल सके.
Lucknow Fire Accident: उत्तर प्रदेश के एक कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस इमारत में पूरे भवन के लिए केवल एक ही छोटा एंट्री और एग्जिट पॉइंट था, जो आपात स्थिति के हिसाब से बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं था. कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट और तीन फ्लोर मौजूद थे, लेकिन निर्माण और संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी की गई. आग लगते ही धुआं और लपटें तेजी से फैल गईं, जिससे इमारत में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अंदर फंस गए. दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वैकल्पिक निकास न होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कत आई.