लेटेस्ट न्यूज़

संदीप ने 6 साल की मासूम के साथ किया था घिनोना काम... सिर्फ एक गमछा सूंघ कर स्निफर डॉग मैरी ने चंद घंटो में सॉल्व कर दिया ब्लाइंड केस!

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक 6 साल की मासूम बच्ची से जुड़े ब्लाइंड रेप केस को पुलिस की स्निफर डॉग मैरी ने कुछ ही घंटों में सुलझाने में अहम भूमिका निभाई. केवल एक गमछे की मदद से मैरी आरोपी संदीप के घर तक पहुंच गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से मुस्तैदी और सूझबूझ की एक ऐसी अनोखी कहानी सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे का सिर फख्र से ऊंचा कर दिया है. संभल पुलिस की स्निफर डॉग और अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट "मैरी" ने महज एक गमछे के सहारे 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए खौफनाक ब्लाइंड रेप केस की गुत्थी को चंद घंटों में सुलझा दिया है. बता दें कि 5 दिन पहले हुए इस दिल दहला देने वाले मामले में पुलिस के पास आरोपी का कोई सुराग नहीं था लेकिन इस जासूस ने सिर्फ अपनी सूंघने की क्षमता से पुलिस को सीधे अपराधी के दरवाजे पर ले जाकर खड़ा कर दिया. इस कामयाबी से खुश होकर संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने न सिर्फ मैरी की पीठ थपथपाई, बल्कि खुद अपने हाथों से उसे 10 हजार रुपये का चेक दिया.