लेटेस्ट न्यूज़

किसी को भी क्लीन चिट नहीं... अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद पर SIT ने सौंपी पहली रिपोर्ट, जल्द हो सकता है कोई बड़ा एक्शन!

No Clean Chit to anyone in SIT Report: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट ने कई सवाल खड़े किए हैं. जांच में किसी को क्लीन चिट नहीं मिली है. दान गिनती प्रक्रिया, निगरानी व्यवस्था और संबंधित एजेंसियों की भूमिका पर गंभीर जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

SIT Submit Report
SIT Submit Report
social share
google news

No Clean Chit to anyone in SIT Report: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ाए गए चंदे और चढ़ावे की रकम में हुई कथित हेराफेरी के मामले में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. इस कथित घोटाले की तफ्तीश में जुटी विशेष जांच टीम (SIT) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी है. मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर गठित इस तीन सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी ने अपनी पहली रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में दान राशि की गणना और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं. एसआईटी ने दान की गिनती की प्रक्रिया में संभावित खामियों और अनियमितताओं का उल्लेख किया है. सूत्रों के अनुसार, अभी तक जांच में किसी भी व्यक्ति को क्लीन चिट नहीं दी गई है. रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद अब शासन स्तर पर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा.