लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: समाजवादियों का इंकलाबी कैंडल मार्च: “पूरे देश में जंगलराज, सरकार हत्याओं पर मौन

Mathura Candle March: मथुरा में समाजवादी पार्टी ने बिहार के भोजपुर कथित एनकाउंटर और मथुरा के नेता सेनापति कुंतल की हत्या के विरोध में इंकलाबी कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार पर हत्याओं को लेकर मौन रहने और पुलिसिया कार्रवाई को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

ADVERTISEMENT

समाजवादियों का इंकलाबी कैंडल मार्च: “पूरे देश में जंगलराज, सरकार हत्याओं पर मौन
समाजवादियों का इंकलाबी कैंडल मार्च: “पूरे देश में जंगलराज, सरकार हत्याओं पर मौन
social share
google news

Mathura News: बिहार के भोजपुर में पुलिस द्वारा एनकाउंटर के नाम पर पंडित भरत भूषण तिवारी और मथुरा के नेता सेनापति कुंतल की निर्मम हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी मथुरा के नेता गौरव किशनपुरिया एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने होली गेट से विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा तक इंकलाब कैंडल मार्च निकाला. "जंगलराज वापस आ गया", "हत्यारों को संरक्षण बंद करो", "कानून व्यवस्था बहाल करो" जैसे नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा.