लेटेस्ट न्यूज़

NHSRCL ने भारत के पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए निकाली 224 पदों पर भर्ती...जानिए आवेदन से लेकर सैलरी तक की पूरी डिटेल

NHSRCL Recruitment 2026: NHSRCL ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 224 पदों पर भर्ती निकाली है. जूनियर इंजीनियर, ट्रेन मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. जानिए योग्यता, सैलरी, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

Government Job
Government Job
social share
google news

NHSRCL Recruitment 2026: अगर आप रेलवे, मेट्रो रेल या RRTS सेक्टर में काम कर चुके हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़ी नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (NHRSRCL) ने जुनोइर इंजीनियर, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मैनेजर कंट्रोलर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 224 पदों को भरा जाएगा.