लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद 4 आरोपी अरेस्ट तो 4 अफसर सस्पेंड, बड़े एक्शन में नपे ये लोग

Lucknow Aliganj fire incident Updates: लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम योगी ने अपने दौरे रद्द कर दिए हैं. मामले में अमृत अभिजात और प्रवीण कुमार की अगुवाई में SIT गठित की गई है. पुलिस ने बिल्डिंग मालिक और स्टूडियो से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 4 अफसर सस्पेंड किए गए हैं.

ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News
social share
google news

Lucknow Aliganj fire incident Updates: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने लगभग सभी तय कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं, जिसमें उनका हाथरस और आगरा का दौरा भी शामिल था. अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं. इस बीच, उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) ने भी मंगलवार को होने वाले अपने सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को स्थगित करने की घोषणा की है और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.