Ghazipur News: नहर की सफाई न होने से किसानों में आक्रोश, धान की नर्सरी हुई बर्बाद; डीएम से लगाई गुहार
Ghazipur Canal Cleaning News: गाजीपुर के सेवराई क्षेत्र में नहर और माइनरों की लंबे समय से सफाई न होने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। जलभराव के कारण कई किसानों की धान की नर्सरी बर्बाद हो गई। नाराज किसानों ने जिलाधिकारी से नहरों की सफाई और मरम्मत की मांग की है।
ADVERTISEMENT

नहर की सफाई न होने से किसानों में आक्रोश, धान की नर्सरी हुई बर्बाद; डीएम से लगाई गुहार
Ghazipur News: सेवराई के बारा न्याय पंचायत क्षेत्र में नहर और माइनरों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण किसानों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. किसानों का आरोप है कि मुख्य नहर, बारा माइनर और मिश्रवलिया माइनर की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है, जिससे सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है.