यूपी के इन 5 शहरों में फिर से महंगा हुआ सोना.... लेकिन चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, खरीदने से पहले जान लें आज का रेट
Gold Silver Price Today: उत्तर प्रदेश के आगरा, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और नोएडा में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी 9,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का ताजा रेट.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Price
Gold Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आगरा, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और नोएडा में 24 कैरेट सोना 1,46,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं चांदी का भाव घटकर 2,61,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है.